आज मैं ऐसे विषय पे बात करने आया हूँ जिसपे आमतौर पे भारत के अधिकतर लोग बात नहीं करते या शायद उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती। युवा पीढ़ी तो इस बात को अच्छे से समझते है पर पुराने लोग नहीं समझते।
दोस्तों आप सभी जानते हैं कि गर्मी के मौसम में अत्यधिक तेज़ धूप के कारण त्वचा की समस्या हो सकती है। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना sunscreen लगाना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम जानेंगे कि सनस्क्रीन लगाना क्यों आवश्यक होता है।
दोस्तो आप सभी को पता ही होगा कि सूर्य से हानिकारक uv किरण निकलती है। ये uv किरण काफी खतरनाक होता है। ये हमारे कोशिकाओं के अंदर मौजूद DNA को नुक़सान पहुंचाता है। और इस कारण से विभिन्न प्रकार के skin कैंसर हो सकता है जैसे कि Melanoma, BCC ( बेसल सेल कार्सिनोमा ) और scc , का कारण बन सकता है। रोजाना sunscreen को लगने से त्वचा के कैंसर होने का खतरा कम हो सकता है।
हानिकारक UV किरणें हमारे त्वचा की बाहरी परत को नुकसान पहुंचाता है जिस कारण से Sunburn जैसी समस्या हो सकती है, जिसमें inflammation हो जाती है। Inflammation कहने का मतलब हुआ कि त्वचा में लालिमा, सूजन, खुजली, त्वचा गर्म होना होता है। Sunscreen लगाने से UV rays परावर्तित होती है जिससे हमें inflammation होने का खतरा कम हो जाता है।
UV किरणें हमारे त्वचा में पाए जाने वाले collagen और Elastin फाइबर्स को नुक्सान पहुंचाता है जिस कारण झुर्रियां, महीन रेखाएं, स्किन का ढीलापन हो जाता है। Sunscreen लगाने से ये सभी परेशानी कम हो जाती है।
Uv किरणें Melanocytes को अधिक melanin बनाने के लिए उत्तेजित करती है जिस कारण से हमारी त्वचा का रंग सांवला या काला हो जाता है। सनस्क्रीन uv किरणें से होने वाले Hyperpigmentation को रोकने में मदद करता है।
कई लोगों में देखा गया है कि सूर्य की रोशनी से एलर्जी हो जाती है जैसे कि PMLE ( Polymorphic light eruption) । सनस्क्रीन लगाने से PMLE की समस्या रुक जाती है।
सनस्क्रीन हमे Actinic prurigo या solar urticaria से बचाता है जो कि यूवी किरणों के संपर्क में आने से हो जाती है।
दोस्तों हमने यह सीखा कि रोजाना सनस्क्रीन लगाने से त्वचा को तात्कालिक और दीर्घकालिक दोनों तरह के नुक्सान से बचा सकते हैं। आशा करता हु कि आप सभी मेरे बातों से सहमत होंगे और ये लेख अपने प्रियजनों के साथ share करेंगे। अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसे लाइक और शेयर करना ना भूलें।
Comments
Post a Comment
Please not enter any spam link in the comment box