दोस्तों आज हम लोग अपने ब्लॉग के जरिए समझेंगे Herpes zoster इन्फेक्शन के बारे में। आपने अक्सर लोगों से सुना होगा कि इस इन्फेक्शन को मकड़ा घाव बोल देते हैं, जो कि गलत है। Herpes Zoster (Shingles) एक दर्दनाक, एकतरफा (unilateral) फफोलों वाला वायरल infection होता है । यह चिकनपॉक्स के इन्फेक्शन के बाद dorsal root ganglion में वर्षों तक निष्क्रिय (latent) रहता है।
जब प्रतिरक्षा (cell-mediated immunity) कम होती है, तो वायरस पुनः सक्रिय होकर संबंधित sensory nerve के साथ त्वचा तक पहुँचता है।
यह इन्फेक्शन Varicella-Zoster Virus (VZV) के पुनः सक्रिय (reactivation) होने से होता है।
दोस्तों कुछ Risk factors पे थोड़ा नज़र देते हैं। यह बढ़ती उम्र ( >50 वर्ष) में यह समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। यदि कोई मरीज Immunocompromised है जैसे की HIV में यह खतरा अधिक होता है। और कुछ निम्नलिखित conditions में Risk factors अधिक होता है:-
ऑर्गन ट्रांसप्लांट
स्टेरॉयड थेरपी
Stress
Trauma
Cancer
Radiotherapy
शुरूआत के 1-3 दिन में मरीज को तेज़ दर्द, जलन ( Burning sensation), झुनझुनी, tingling, बुखार, सर दर्द होता है। इस 1-3 दिन वाले फेज को prodromal phase कहते हैं। इस वक़्त शरीर में दाने नहीं निकलते।
फिर इसके बाद Rash phase आता है जिसमें कि लाल Papules निकलते है फिर vesicles आते हैं और अगर सेकेंडरी बैक्टेरिया का इन्फेक्शन हो गया तो इसमें पस भर जाते हैं जिसे हम pustules कहते हैं। और अंत में पपड़ी ( Crust) पड़ जाती है। नए lesions लगभग 3-5 दिन तक आते रहते हैं।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह शरीर के एक हिस्से में होती है मेरे कहने का मतलब है कि ये Unilateral होता है और इसका dermatomal distribution होता है और यह कभी midline cross नहीं करता।
दोस्तों shingles के दाने गायब होने के बाद भी आपको उसी क्षेत्र में neurological pain हो सकता है जिसे हम मेडिकल भाषा में Post herpetic neuralgia कहते हैं। यह महीनों या वर्षों तक बना रह सकता है और यह काफी गंभीर भी हो सकता है।
इस बीमारी की रोकथाम का सबसे अच्छा उपाय टीकाकरण है। यह टीकाकरण 50 वर्षों या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध है, यह टीका रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और संक्रमण के खतरों को कम करता है।इस वर्ग के व्यक्तियों को herpes zoster रोग और इसके टीका के बारे में अधिक जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।
तो दोस्तों ये कुछ जानकारी हमने आपको इस बीमारी के बारे में अवगत करवाया। यदि आपको या आपके परिजन को इस तरह का इन्फेक्शन हो जाता है तो घबराए नहीं बल्कि जल्द से जल्द अपने डॉक्टर से संपर्क करें। आशा करता हूं कि मैं आपको इसके बारे में समझा पाया हूँगा। अगर आपको ये पोस्ट आपको पसंद आया है तो इसे लाइक और शेयर करना ना भूलें। धन्यवाद 😊






Comments
Post a Comment
Please not enter any spam link in the comment box